Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैप्पी बर्थडे जैकी श्रॉफ:जब आंखों के सामने देखा था भाई को डूबते हुए, उसकी मौत के बाद ली ये कसम
  • दिल्ली
  • मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे जैकी श्रॉफ:जब आंखों के सामने देखा था भाई को डूबते हुए, उसकी मौत के बाद ली ये कसम

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
740836-jackie-shroff-02

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज और एक्टिंग के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ ने अपने लगभग 40 साल के करियर में उन्होंने 220 ​से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती थे और उनकी मां टर्किश थीं। जैकी आज फैमिली और फैंस के साथ अपना 63वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका बचपन बेहद संघर्षों में गुजरा था। आज करोड़ों के मालिक जैकी का बचपन चॉल में बहुत की मुश्किलों के साथ गुजरा। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कई खास बातें बताते जा रहे हैं, जिसके बारे मेंं कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए जानते हैं…

एक्टर जैकी श्रॉफ 63 की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। जैकी को दूसरों से अलग बनाता है उनका देसी अंदाज और उसी अंदाज में बात करना। आपको बता दें कि उनका असली नाम जैकी नहीं बल्कि जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। लेकिन आखिर उन्हें ये नाम मिला कैसे? जय किशन के जैकी बनने की कहानी दरअसल उनके स्कूल टाइम से शुरू होती है।

जय किशन को उनसे स्कूल के दोस्त लंबा नाम होने के चलते जैकी बुलाते थे बस यहीं से उनका नाम जैकी श्रॉफ पड़ गया। उन्होंने शुरू में कुछ विज्ञापनों में काम किया था और बाद में जब फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म हीरो से उन्हें लॉन्च किया तो उनका नाम जैकी श्रॉफ ही दिया गया।

जैकी आगे बताते हैं, ‘मैंने जब उसे डूबते हुए देखा तो एक केबल लाइन उसकी तरफ फेंकी। उसने वह केबल पकड़ ली, लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह केबल उसके हाथ से फिसल गई थी। मैंने खड़े होकर उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद मैंने कसम ली कि बस्ती वालों की मदद करुंगा। इस कारण मैं जग्गू दादा बन गया।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Budget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में तेजी
Next: IND vs NZ: भारत ने सुपरओवर में फिर की न्यूजीलैंड की धुलाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.