Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MADHYA PRADESH: की राजनीतिक खींचतान के बीच दो विधायकों के कांग्रेस खेमे में जाने से भाजपा अपने विधायकों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही
  • राज्य

MADHYA PRADESH: की राजनीतिक खींचतान के बीच दो विधायकों के कांग्रेस खेमे में जाने से भाजपा अपने विधायकों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

सपा, बसपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर टिकी कांग्रेस की सरकार भी भाजपा के संभावित पलटवार को लेकर सतर्क है। साथ ही वह एक और सेंध लगाने को कोशिश में है ताकि दूसरे दलों पर निर्भरता कम की जा सके। हालांकि भाजपा भी कांग्रेस व अन्य दलों के विधायकों के संपर्क में हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद का चेहरा साफ न होने से उसका दांव चल नहीं पा रहा है।

कांग्रेस को समर्थन देने वाले दो विधायक नारायण त्रिपाठी व शरद कौल अभी तकनीकी तौर पर भाजपा के विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के चार से पांच विधायक उसके संपर्क में है। अगली बार जब भी विधानसभा में मौका आएगा तब वे कांग्रेस के खेमे में खड़े होंगे। भाजपा भी दो विधायकों के पाला-बदल के बाद बेहद सतर्क है और अपने एक-एक विधायक पर नजर रख रही है।

दूसरे दलों पर दांव कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने के साथ भाजपा कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे दूसरे दलों को भी साथ लाने पर भी काम कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल नेता का है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के एक रणनीतिकार ने दूसरे दलों को दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मिलवाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन भाजपा का नेता कौन होगा इस पर मामला लटक गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इटावा: के बकेवर थाने कस्बा लखना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ एक युवक व उसके तीन दोस्तों ने मिलकर एक मकान में रेप किया
Next: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि मुझे भरोसा है कि हमारे पास प्रत्येक तीर्थयात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जम्मू कश्मीर से आतंकवादियों का खात्मा करने और इन धमकियों ने ना डरने की शक्ति है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.