Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के चुनावी दंगल में आज पहली बार उतरेंगे पीएम मोदी, कड़कड़डूमा में करेंगे रैली
  • दिल्ली
  • राजनीति

दिल्ली के चुनावी दंगल में आज पहली बार उतरेंगे पीएम मोदी, कड़कड़डूमा में करेंगे रैली

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

दिल्ली में चुनाव को लेकर गहमा गहमी चरम पर है। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं, इससे पहले आज दिल्ली के चुनावी दंगल में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी उतरने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज कड़कड़डूमा इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा की ओर से कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री के दिल्ली चुनाव में उतरने से चुनावी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

जहां प्रधानमंत्री आज अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज रैली करेंगे। वहीं दिल्ली चुनाव की बागडोर अपने हाथ में संभाले गृहमंत्री अमि​त शाह भी आज रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। अमित शाह आज दिल्ली के मुंडका, सदर बाजार, बुध नगर और ग्रेटर कैलाश इलाके में रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं।

योगी बोले कश्मीर से 370 हटने का दर्द केजरीवाल को 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान जब समाप्त किये गए थे, तब दर्द पाकिस्तान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हुआ था। साथ ही, योगी आदित्यनाथ ने शाहीनबाग में प्रदर्शन को ‘‘शांति और सामान्य जीवन में खलल डालने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास’’ करार दिया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आम जनता के लिए 5 फरवरी से खुलेगा मुगल गार्डन
Next: मुंबई के बांद्रा में अचानक निकल आए एक के बाद एक तीन अजगर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.