Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Delhi Election 2020: दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की आंधी, मिल सकते हैं 54-60 सीट और बीजेपी को 10-14 सीटों …
  • दिल्ली

Delhi Election 2020: दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की आंधी, मिल सकते हैं 54-60 सीट और बीजेपी को 10-14 सीटों …

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
kejriwal-54db1c21c8c24_l

दिल्ली में एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बन सकती है। टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी   (आप) बेहद मजबूत है और इस चुनाव में उसे 54-60 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 10-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को भी 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पोल के अनुसार अगर दिल्ली में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो सभी 7 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है।

आप को 52 फीसदी वोट शेयर
आप को 52% वोट मिलने का अनुमान है जबकि, बीजेपी को 34% वोट मिल सकता है। अगर पोल के अनुमान सीटों में तब्दील होते हैं तो आपको 60 तक सीटें मिल सकती हैं। हालांकि 2015 चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है जबकि बीजेपी को भी 1.7 प्रतिशत वोटों का नुकसान होता दिख रहा है।

71 फीसदी ने माना CAA पर सरकार का फैसला सही
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में पूछे गए सवाल पर 71% लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। इसके अलावा 52% लोग शाहीन बाग धरना के खिलाफ हैं जबकि 25% लोग प्रदर्शनकारियों के समर्थन में दिखे। बाकी 24% लोगों ने इस बारे में अपनी कोई राय नहीं दी।

7321 सैंपल के आधार पर सर्वे रिपोर्ट
टाइम्स नाउ-IPOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों की राय ली गई और उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चुना गया। लोगों की राय 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लिए गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Baaghi 3 Poster हाथ में गन के साथ दिखे टाइगर श्रॉफ
Next: Delhi Election 2020:वोट देने दिल्ली आ रहे लोगों को फ्री में टिकट दे रही है स्पाइसजेट

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.