Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका की गर्दन रेती, शरीर में अन्य जगहों पर भी चाकू से वार
  • उत्तर प्रदेश

उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका की गर्दन रेती, शरीर में अन्य जगहों पर भी चाकू से वार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (11)

दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है ,उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल का गला चाकू से रेत दिया गया। शरीर में अन्य जगहों पर चाकू से कई वार किए गए। प्रेमिका अपने घर के कमरे में जबकि प्रेमी उसके घर से 500 मीटर दूर खेत में मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल व प्रेमी को सीएचसी अचलगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। जांच के दैरान जिस जगह प्रेमी युवक खून से लथपथ हालत में मिला उससे कुछ दूरी पर उसकी बाइक, खून से सना कंबल व चाकू पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व घायल युवक ने युवती के घर आकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिस पर घरवालों ने उसे बचा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चिन्मयानंद को 5 महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिल जमानत
Next: एयर इंडिया ,88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.