Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30th एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा, सीमित रहेगा उत्पादन
  • बिजनेस

हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30th एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा, सीमित रहेगा उत्पादन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturedgmnt

हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30 साल की हो चुकी है और इसकी 30वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए अमेरिकी मोटरसाइकल कंपनी ने फैट बॉय का ब्लैक्ड आउट एडिशन लॉन्च किया है. हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30वीं एनिवर्सरी एडिशन लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकल है जिसकी सिर्फ 2,500 यूनिट का ही उत्पादन किया जाएगा.

इनमें से हर बाइक के फ्यूल टैंक पर अलग सीरियल नंबर डला होगा. स्पेशल एडिशन मॉडल ब्लैक्ड आउट लुक के साथ पेश किया गया है जिसका इंजन भी ब्लैक है जिसे ब्रोन्ज़ हाईलाइट्स दी गई हैं. हार्ली-डेविडसन इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकल को भारत में पेश करेगी इसकी संभावना बहुत कम है.

हार्ली-डेविडसन ने 1990 में पहली बार फैट बॉय को लॉन्च किया था जिसे 1991 में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म टर्मिनेटर 2ः जजमेंट डे में अर्नाल्ड स्त्राज़नेगर ने चलाया था. 30वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन सिर्फ एक कलर – विविड ब्लैक में उपलब्ध है जिसके व्हील्स, बॉडीवर्क और इंजन पर डार्क फिनिश दिया गया है.

कंपनी ने बाइक में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है और ये 2018 में लॉन्च सॉफटेल प्लैटफॉर्म के समान अपडेट्स के साथ आई है. मोटरसाइकल के अगले हिस्से में बड़े आकार के एलईडी हैडलैंप के साथ नए आकार का ब्लैक्ड आउट हैडलाइट नकल दिया गया है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Flipkart Apple Days सेल का आगाज़
Next: जामिया के पास लगाए गए ‘जय श्रीराम’ और ‘गोली मारो…’ के नारे

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.