Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Flipkart Apple Days सेल का आगाज़
  • गैजेट्स

Flipkart Apple Days सेल का आगाज़

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureuho

Flipkart पर आज से  Apple Days सेल की शुरुआत हो गई है। यह सेल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जो ऐप्पल आईफोन खरीदने के इच्छुक हैं। ऐप्पल डेज़ सेल में कुछ iPhones पर छूट दी जा रही है। यह चार दिनों की सेल 8 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को आईफोन पर छूट के साथ-साथ चुनिंदा आईफोन पर कुछ अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं। Apple Days Sale के दौरान ग्राहक iPhone XR को बिना ब्याज़ की किस्त पर खरीद सकते हैं। आईफोन एक्सएस का 64 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। ऐप्पल की लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 11 और iPhone 11 Pro को ग्राहक 10,817 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किस्त पर खरीद सकते हैं। इसके ऊपर एचडीएफसी बैंक इन फोन पर छूट भी दे रहा है।

लेटेस्ट फोन iPhone 11 से शुरुआत करें तो इस फोन की कीमत में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ग्राहकों को इस फोन को बिना ब्याज़ दिए किस्तों पर खरीद सकते हैं। कुछ ऐसे ही आईफोन 11 प्रो को भी बिना ब्याज़ दिए किस्तों पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में इस फोन को 10,817 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली किस्त के साथ लिस्ट किया गया है।

ऐप्पल iPhone XS के 64 जीबी वेरिएंट की बात करें तो फ्लिपकार्ट ऐप्पल डेज़ के दौरान यह फोन 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

iPhone 8 का 64 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Flipkart Apple Days सेल के दौरान iPhone 7 और iPhone 7 Plus को क्रमश: 24,999 रुपये और 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 6s का 32 जीबी मॉडल फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 23,999 रुपये में बेचा जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारुति सुज़ुकी ने हटाया फ्यूच्यूरो-ई कॉन्सेप्ट से पर्दा
Next: हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30th एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा, सीमित रहेगा उत्पादन

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.