Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जामिया के पास लगाए गए ‘जय श्रीराम’ और ‘गोली मारो…’ के नारे
  • दिल्ली

जामिया के पास लगाए गए ‘जय श्रीराम’ और ‘गोली मारो…’ के नारे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturewryh

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक मंगलवार को कुछ लोग एकत्र हुए और आपत्तिजनक नारे लगाए. राष्ट्रीय ध्वज के साथ आए इन युवकों को ‘जय श्रीराम’ और ‘ गोली मारो..’ के नारे लगाते हुए सुना गया. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे जामिया के छात्र हफीज आज़मी ने बताया, ‘कुछ लोग सुखदेव विहार की ओर से आए और नारेबाजी की. वे जानबूझकर गेट संख्या एक पर लगे अवरोधक के नजदीक रुके जहां पर प्रदर्शन चल रहा है. वे वहां पर करीब 10 मिनट तक रहे और ‘‘जय श्री राम” और ‘‘ गोली मारो…” के नारे लगाए जबकि पुलिस वहीं खड़ी थी.’

कुछ छात्रों ने वीडियो क्लिप दिखायी जिसमें इस समूह द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के वक्त वहां पर पुलिस कर्मी घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. छात्रों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने बाद में उन्हें वहां से जाने को कहा और उन्हें सुखदेव विहार की ओर ले गई. घटना के कुछ देर बाद विश्वविद्यालय के प्राक्टर कार्यालय के अधिकारियों और जामिया नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

घटना स्थल पर मौजूद जामिया नगर पुलिस ने कुछ मिनटों के लिए नारेबाजी करने वाले युवाओं को हिरासत में लिया. जामिया नगर पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि झड़प को टालने के लिए उन लोगों को तुरंत धरना स्थल से जाने के लिए कहा गया. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्ली-डेविडसन फैट बॉय 30th एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा, सीमित रहेगा उत्पादन
Next: देर से सो कर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.