Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा में परिवार से मिलने चीन से आया शख्स, बीमार पत्नी की जांच करवाने पहुंचा अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश

आगरा में परिवार से मिलने चीन से आया शख्स, बीमार पत्नी की जांच करवाने पहुंचा अस्पताल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
sciencesource_ss2413465

चीन से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. चीन में इस वायरस की चपेट में आने से अभी तक करीब 450 लोगों की मौत हो चुकी है. कथित तौर पर वुहान शहर से फैले इस वायरस की जद में आने वाले कई संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है. भारत समेत कई देशों ने चीन से अपने देश के नागरिकों को एयरलिफ्ट किया है.

हाल ही में एयर इंडिया ने दो विशेष विमानों से करीब 600 भारतीयों नागरिकों को वुहान शहर से निकाला. केरल में इस वायरस के दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं. कई अन्य राज्यों में भी चीन से देश लौटे भारतीय नागरिकों की जांच की जा रही है. उत्तर प्रदेश का मशहूर शहर आगरा भी इस वायरस से खौफ में है. दरअसल चीन से भारत, परिवार से मिलने पहुंचे शख्स ने अपनी पत्नी की बीमारी की जांच करवाई है.

पर्यटन नगरी होने की वजह से आगरा में चीनी पर्यटकों की आमद से इस वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है. जिला अस्पताल में इसके इलाज के लिए आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है. मंगलवार दोपहर आगरा के ही रहने वाले विक्रांत गुप्ता अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. दरअसल उनकी पत्नी को पिछले कई दिनों से खांसी और बुखार की शिकायत है. कोरोना वायरस की आशंका के चलते उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सैफ अली खान की फिल्म का 5वें दिन का प्रदर्शन
Next: यूपी पुलिस के सिपाही को नहीं मिली शादी की छुट्टी

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.