Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सैफ अली खान की फिल्म का 5वें दिन का प्रदर्शन
  • मनोरंजन

सैफ अली खान की फिल्म का 5वें दिन का प्रदर्शन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BNjY1OTI0NjEtNzRmZS00NzFlLTlhMTgtNjdmNWY2MDQ3YzIwXkEyXkFqcGdeQXVyODE5NzE3OTE@._V1_ (1)

सैफ अली खान , तब्बू और एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है, लेकिन फिल्म पांच दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. हालांकि, ओपनिंग के हिसाब से जवानी जानेमन बीते दिन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन अभी भी यह कहना मुश्किल है कि जवानी जानेमन पहले हफ्ते में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी.

फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सैफ अली खान की फिल्म ने बीते दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में फिल्म पांच दिनों में ही 16 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर सकती है.

सैफ अली खान, अलाया फर्नीचरवाला और तब्बू की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने ओपनिंग के मुकाबले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया था. कमाई से इतर फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों ने काफी पसंद किये हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान अपने फेमस गाने ओले ओले के रीमेक में भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान एक आशिकमिजाज व्यक्ति का रोल अदा करते दिखाई दे रहे हैं, जो अपनी जिंदगी को अकेले और मस्ती में जीना चाहता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देर से सो कर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या
Next: आगरा में परिवार से मिलने चीन से आया शख्स, बीमार पत्नी की जांच करवाने पहुंचा अस्पताल

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.