Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अजय देवगन की तान्हाजी ने चौथे हफ्ते में भी मचाया तूफान
  • मनोरंजन

अजय देवगन की तान्हाजी ने चौथे हफ्ते में भी मचाया तूफान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BNzZlNjI0MmQtZDliMy00NWQ2LTkxMDEtNjEzODVhZjljMDY4XkEyXkFqcGdeQXVyNjUwMjYwMjE@._V1_

अजय देवगन, काजोल , और सैफ अली खान की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने चौथे हफ्ते में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया. 2020 की शुरुआत में ही रिलीज हुई ‘तान्हाजी’ साल की पहली और सबसे बड़ी फिल्म के रूप में उभर कर सामने आई. इतना ही नहीं, फिल्म ने अपनी धमाकेदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बीते गुरुवार करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ऐसे में फिल्म 28 दिनों में 259 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलना अभी बाकी है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार अजय देवगन , काजोल और सैफ अली खान की तान्हाजी विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है. अजय देवगन और काजोल की फिल्म तान्हाजी ने वैश्विक स्तर पर करीब 324 करोड़ रुपये की कमाई की है. तान्हाजी से पहले वॉर ने 442 करोड़ और कबीर सिंह ने 372 करोड़ रुपये का वैश्विक स्तर पर कलेक्शन किया है. इससे इतर देश में हो रहे सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन के बाद भी तान्हाजी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैस रिसाव: यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे और एक महिला शामिल
Next: Malang Movie Review: आदित्य-दिशा की मलंग रिलीज, फैंस ने कहा- पैसा वसूल

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.