Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गैस रिसाव: यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे और एक महिला शामिल
  • उत्तर प्रदेश

गैस रिसाव: यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे और एक महिला शामिल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
sitapur-gas-leak_1917810887

गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा चंदनपुर गांव स्थित एक एसिड फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते हुआ है। गैस रिसाव के चलते पास की दरी फैक्ट्री में रह रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई है। इनके साथ-साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी एलआर कुमार ने बताया कि मरने वाले एक ही परिवार के लोग हैं, जिसमें से 3 बच्चे एक महिला और तीन पुरुष है।

थाना प्रभारी अजय रावत ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। गैस लीक के कारण कोई भी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें भी जांच के लिए पहुंच रही हैं। गैस के असर से फैक्ट्री के आसपास 5 कुत्तों समेत कई मवेशियों की भी जान गई है। वहीं, इलाके में गंध फैलने से लोग दहशत में हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: coronavirus: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में
Next: अजय देवगन की तान्हाजी ने चौथे हफ्ते में भी मचाया तूफान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.