Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फोक्सवेगन ने हटाया नई टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV से पर्दा
  • बिजनेस

फोक्सवेगन ने हटाया नई टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV से पर्दा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturedhf

ऑटो एक्सपो 2020 में फोक्सवेगन ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV टिगुआं शोकेस कर दी है जिसका भारतीय बाज़ार में मुकाबला टाटा हैरियर, ह्यूंदैई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कई और कारों से होने वाला है. फिलहाल ये कॉम्पैक्ट SUV का प्री-प्रोडक्शन मॉडल है और फोक्सवेगन इंडिया इस कार के उत्पादन मॉडल को कई और बदलावों के साथ पेश करने वाली है. नई टिगुआं की अंडरनिपिंग नए एमक्यूबी ए0 इन प्लैटफॉर्म के साथ की जाएगी जिसे खासतौर पर भारतीय बाज़ार के लिए बनाया गया है. टी-क्रॉस से तुलना करें तो नई टिगुआं में सबसे बड़ा अंतर ये है कि भारतीय ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कार को ज़्यादा लंबा, ज़्यादा जगह वाला और बहुत आरामदायक बनाया गया है.

फोक्सवेगन इंडिया अगले कुछ साल में 4 नई SUV लॉन्च करने वाली है और नई टिगुआं भारत में 2020 के अंत तक लॉन्च की जा सकती है. इस कॉम्पैक्ट SUV में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड टीएसआई पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो लगभग 113 बीएचपी पावर और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. फोक्सवेगन टिगुआं के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी का शोकेस किया मॉडल प्रोडक्शन के नज़दीक वाला लग रहा है जिसे एलईडी लाइटिंग, पिछले हिस्से में सिंगल-बार एलईडी लैंप, बंपर पर फॉक्स डिफ्यूज़र और दमदार बॉक्सी प्रोफाइल के साथ उतारा गया है. SUV का लुक काफी बुच और अर्बन है जिसे पिछले मॉडल के मुकाबले 100एमएम ज़्यादा बढ़ाया गया है.

नई फोक्सवेगन टिगुआं का केबिन बहुत प्रिमियम है जिसे एक्सटीरियर कलर हाईलाइट्स दी गई हैं जो पहले उपलब्ध कराए गए ब्लैक और ग्रे केबिन से काफी बेहतर है. फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने नई टिगुआं के साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फास्ट चार्जिंग यूएसबी स्लॉट्स और संभवतः कनेक्टेड तकनीक देने वाली है. कॉम्पैक्ट SUV की पिछली सीट्स के साथ पर्याप्त स्पेस उपलब्ध कराया गया है जो कार के बढ़े हुए व्हीलबेस का नतीजा है. इसके अलावा कार में बेहतर हैडरूम और नी रूम दिया है जो कार के चौड़े होने की वजह से ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा सका है. पीछे बैठे यात्रियों के लिए कंपनी ने रियर एसी वेंट्स उपलब्ध कराए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MG RC6 और eMG6 सेडान का भारत में हुआ डेब्यू
Next: क्यों फैमिली वीक में नहीं आई थी रश्मि देसाई की मां? बताया सच

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.