Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्यों फैमिली वीक में नहीं आई थी रश्मि देसाई की मां? बताया सच
  • मनोरंजन

क्यों फैमिली वीक में नहीं आई थी रश्मि देसाई की मां? बताया सच

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
71993736

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई पिछले दिनों एलीट क्लब की मेंबर बनी थीं. जिसका फायदा उन्हें इस हफ्ते के नॉमिनेशन में हुआ. रश्मि देसाई की फिनाले वीक में एंट्री हो गई है.

पिछले दिनों बिग बॉस में हुए फैमिली वीक में घरवालों से मिलने उनके पेरेंट्स आए थे. लेकिन रश्मि देसाई से मिलने उनकी मां और भाई में से कोई नहीं आया था. शो में रश्मि से मुलाकात के लिए उनके भाई के बच्चे आए थे. जिनसे मिलकर रश्मि देसाई काफी खुश हो गई थीं. अब एक इंटरव्यू में रश्मि की मां ने फैमिली वीक में ना आने की वजह बताई है.

फैमिली वीक में क्यों नहीं आई थी रश्मि देसाई की मां?

रश्मि देसाई की मां ने कहा- मैं बिग बॉस हाउस में जाना चाहती थी. लेकिन उस वक्त मेरा ब्लड प्रेशर और डायबिटीज काफी ज्यादा था. इसलिए मैंने घर के अंदर बच्चों को भेजने को फैसला किया क्योंकि वे रश्मि के काफी करीब हैं. मुझे पता था कि रश्मि बच्चों को देखकर काफी खुश होगी. मालूम हो, रश्मि के भाई के बच्चो ने शो में सिद्धार्थ संग एक्ट्रेस की दोस्ती कराई थी.

क्या रश्मि की सिद्धार्थ संग दोस्ती कराना एक्ट्रेस की मां का आइडिया था? इसका जवाब देते हुए रसीला देसाई ने कहा कि उन्होंने बच्चों को ऐसा कुछ करने को नहीं कहा था. बकौल रसीला देसाई- आजकल बच्चे बहुत स्मार्ट होते हैं. लेकिन मुझे लगता है ये स्वास्तिक का आइडिया होगा. बच्चे अपनी बुआ को देखकर काफी खुश थे. खासतौर पर भव्या, वो रश्मि के काफी करीब है

Post navigation

Previous: फोक्सवेगन ने हटाया नई टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV से पर्दा
Next: जब सारा को फैन्स की भीड़ से बचा कर लाए कार्तिक आर्यन, वीडियो वायरल

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.