Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मार्च में आ सकता है iPhone 9, कीमत होगी कम और मिलेंगे ये फीचर्स
  • जीवन शैली

मार्च में आ सकता है iPhone 9, कीमत होगी कम और मिलेंगे ये फीचर्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (21)

ऐपल इस साल सितंबर से पहले एक मिड रेंज्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. कोरिया में एक पोस्टर दिखा है जहां इस स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर के बारे में लिखा है.

हर साल सितंबर में Apple अपने नए आईफोन लॉन्च करता है. लेकिन इस बार सितंबर से पहले ही कंपनी एक iPhone लॉन्च कर सकती है. इसे iPhone SE 2  या iPhone 9 कहा जाएगा. खास बात ये है कि ये स्मार्टफोन अफोर्डेबल होगा.

कोरिया में एक पोस्टर देखा गया है. इसमें iPhone 9 के प्री ऑर्डर के बारे में लिखा है. इसके साथ ही यहां ये भी लिखा है कि इस स्मार्टफोन के साथ AirPods का भी ऑफर है. इस पोस्टर में रिटेलर ने Galaxy S20 के प्री ऑर्डर के बारे में भी लिखा है.

iPhone 9 को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं. चूंकि कंपनी ने iPhone 8 के साथ iPhone X लॉन्च किया था, इसलिए अब तक iPhone 9 लॉन्च नहीं किया गया. ऐपल ने iPhone SE भी लॉन्च किया था, लेकिन इसके बाद से इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन अब तक लॉन्च नहीं किया गया.

iPhone 9 के बारे में अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उनके मुताबिक इस स्मार्टफोन में LCD डिस्प्ले दी जाएगी. इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में फेस आईडी नहीं मिलेगा और कंपनी इसके लिए एक बार फिर से टच आईडी लाएगी.

iPhone 9 में Apple A13 Bionic प्रोसेसर दिया जाएगा. गौरतलब है कि यही प्रोसेसर मौजूदा iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में दिया गया है. इस स्मार्टफोन में फोटॉग्रफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा और सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा होगा. 

Post navigation

Previous: चीन में एक दिन में 73 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 636 पर पहुंची
Next: फोक्सवेगन ने पेश की टिगुआं ऑलस्पेस, साल के मध्य में लॉन्च

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 5 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.