Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फोक्सवेगन ने पेश की टिगुआं ऑलस्पेस, साल के मध्य में लॉन्च
  • बिजनेस

फोक्सवेगन ने पेश की टिगुआं ऑलस्पेस, साल के मध्य में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureryj

फोक्सवेगन भारतीय बाज़ार के SUV सैगमेंट में अपनी मौजूदगी को अधिक मजबूत कर रहा है और कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में बिल्कुल नई SUV टिगुआं ऑलस्पेस पेश की है. फोक्सवेगन इंडिया टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV के लंबे व्हीलबेस वाले वेरिएंट को भारत में 2020 के मध्य में कहीं लॉन्च करने वाली है. टिगुआं ऑलस्पेस सामान्य तौर पर 7-सीटर वर्ज़न में लॉन्च की जाएगी जिसका भारतीय बाज़ार में मुकाबला सैगमेंट की होंडा सीआर-वी, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा अल्तुरस 4जी जैसी कारों से होगा. ज़्यादा स्पेस वाली ये SUV 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ भारत में लॉन्च होगी जिसका डीजल वेरिएंट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.

फोक्सवेगन इंडिया अबतक ये तय नहीं कर सकी है कि हमारे बाज़ार में टिगुआं ऑलस्पेस का 4डब्ल्यूडी विकल्प लॉन्च किया जाए या नहीं. इसकी सारी जानकारी हम आपको इस SUV के लॉन्च के समय या उससे थोड़ा पहले उपलब्ध करा पाएंगे. टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV के साथ सामान्य तौर पर कंपनी ने 4-मोशन ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया है. इसके अलावा कंपनी SUV के इंजन को 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है.

कीमत की बात करें तो फोक्सवेगन टिगुआं की फिलहाल भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 28.07 लाख रुपए से 31.46 लाख रुपए तक है, टिगुआं ऑलस्पेस की कीमत में इज़ाफा किया जाना तय है. हालांकि कार के 4डब्ल्यूडी वर्ज़न को लॉन्च किरने पर कंपनी की ना है, ऐसे में बाज़ार के हिसाब से मुकाबले को बेहतर बनाने के लिए कंपनी टिगुआं ऑलस्पेस को 30 लाख रुपए से कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मार्च में आ सकता है iPhone 9, कीमत होगी कम और मिलेंगे ये फीचर्स
Next: चार दिनों की लगातार तेजी के बाद, शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.