Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Redmi का ‘दमदार’ स्मार्टफोन 11 फरवरी को होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Redmi का ‘दमदार’ स्मार्टफोन 11 फरवरी को होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture64j

Redmi अपना 2020 का पहला स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने वाली है। रियलमी के नए एंट्री-लेवल एंड्रॉयड फोन Realme C3 को लॉन्च हुए अभी कुछ ही घंटें बीते हैं और रेडमी ने इस फोन को टक्कर देने वाले अपने नए दावेदार को टीज़ कर दिया है। शाओमी ने फिलहाल इस फोन के नाम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है, लेकिन टीज़र में पोस्ट की गई तस्वीर को देखने से पता चलता है कि कंपनी Redmi 8A के अपग्रेड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा होता है तो अगले हफ्ते हम भारत में Redmi 9A को देख सकते हैं। इसके अलावा शाओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने यह भी कहा कि शाओमी फैन्स को दो  सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे।

Redmi इंडिया द्वारा किए गए ट्वीट और शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाई गई माइक्रो-साइट में कंपनी इस आगामी फोन को ‘देश का दमदार स्मार्टफोन’ टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है। याद दिला दें कि शाओमी ने इससे पहले रेडमी 6ए, रेडमी 7ए और रेडमी 8ए को क्रमश: ‘देश का स्मार्टफोन’, ‘स्मार्ट देश का फोन’ और ‘स्मार्ट देश का दमदार स्मार्टफोन’ टैगलाइन के साथ टीज़ किया था। इसलिए ‘देश का दमदार स्मार्टफोन’ वाली यह नई टैगलाइन कहीं ना कहीं Redmi 9A के लॉन्च की तरफ इशारा कर रही है। हालांकि हम आपको इस आगामी फोन के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करने की सलाह देंगे।

यह नया Redmi फोन भारत में 11 फरवरी को देपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि यह फोन ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा या इसके लिए किसी प्रकार का लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। माइक्रो-साइट के मुताबिक, यह फोन डुअल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी फोन बेहतर ग्रिप के लिए नए डिज़ाइन के साथ आएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Huawei Y7p 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च
Next: Hyundai Grand i10 Nios का पावरफुल वेरिएंट हुआ पेश

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.