Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Suzuki Jimny हुई पेश, दमदार पेट्रोल इंजन के साथ 4×4
  • बिजनेस

Suzuki Jimny हुई पेश, दमदार पेट्रोल इंजन के साथ 4×4

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ht54

Maruti Suzuki ने ऑटो एक्सपो में अपनी Futuro-e कॉन्सेप्ट को पेश करने के बाद अब आम लोगों के लिए नई Jimny से पर्दा उठा दिया है। ऑटो एक्सपो में उत्साह बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया ने Jmny की चौथी जनरेशन मॉडल को प्रदर्शित किया है। यह ऑफ रोड क्षमता के साथ आता है और किसी भी इलाके में चलाने के लिए यह 50 वर्षों की विरासत के साथ आती है।

नई Maruti Suzuki Gypsy/Jimny अगर भारत में आती है तो कंपनी इसे Nexa के जरिए बेचेगी और इसे प्रीमियम कैटेगरी में शामिल करेगी। कंपनी इसका निर्माण स्थानीय रूप से ज्यादातर करेगी और इसे Vitara Brezza के ऊपर पॉजिशन करेगी। हालांकि, इसकी कीमत XL6 से थोड़ी कम हो सकती है। नई Maruti Suzuki Gypsy/Jimny में कंपनी समान 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन देगी जो कि CIaz, Ertiga और XL6 में दिया जा रहा है। यह इंजन 6000 rpm पर 75 kW की पावर और 4000 rpm पर 130 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इशके अलावा कंपनी इसमें 4WD के साथ ऑल ग्रिप प्रो टेक्नोलॉजी भी देगी, जिससे यह सभी टेर्रेन में आसानी से चल सकता है।

नई कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया जा रहा है और यह 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसमें मिलने वाला समान ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मारुति सुजुकी सियाज में भी दिया जा रहा है। इसकी लंबाई 3550mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1730mm और व्हीलबेस 2250mm है। इसके अलावा कंपनी Gypsy/Jimny को SHVS या माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से भी लैस कर सकती है, मगर कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं मिली है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Maruti Suzuki ने S-Cross का BS6 पेट्रोल वेरिएंट किया पेश
Next: चीन के हुबेई में फंसे केरल के 15 छात्र कोच्चि पहुंचे, थर्मल जांच के बाद अलग वार्ड में कराए गए भर्ती

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.