Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Maruti Suzuki ने S-Cross का BS6 पेट्रोल वेरिएंट किया पेश
  • बिजनेस

Maruti Suzuki ने S-Cross का BS6 पेट्रोल वेरिएंट किया पेश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
zw-s-cross-1

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने S-Cross पेट्रोल को Auto Expo 2020 में पेश किया है। अब इस क्रॉसऑवर में नया Ciaz वाला 1.5 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इससे पहले S-Cross में fiat वाला 1.3-लीटर का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया था। इस इंजन BS6 में तब्दील करने पर खर्च ज्यादा आ रहा था, जिसकी वजह से इसे अब बंद कर दिया गया है।

इंजन और पावर की बात की जाए तो S-Cross अब सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें BS6 कंप्लेंट 1.5-लीटर का 4 सिलेंडर वाला SHVS पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 1.2 Bhp की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कंवर्टर यूनिट में है।

फीचर्स की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Cross में पहले जैसा एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है। इस कार का डिजाइन और कैबिन एक जैसा है। इंटीरियर की बात करें तो इस कार में नया 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 सिस्टम दिया गया है। S-Cross पहले से ही फीचर्स के मामले में कभी पीछे नहीं रही है, इस कार में बुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस कार में डीजल पावरट्रेन दी जाएगी या नहीं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 km की रफ्तार पकड़ती है Mercedes
Next: Suzuki Jimny हुई पेश, दमदार पेट्रोल इंजन के साथ 4×4

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.