Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह
  • जम्मू कश्मीर

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
indian-army-logo-157795-1766521

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को व्यक्त की गई आशंका सच साबित हुई और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर साजिशन भारी गोलाबारी शुरू कर दी। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के देगवार में सैन्य चौकियों के अलावा करीब एक दर्जन गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इसमें अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद और दो अन्य जवान घायल हो गए। गोलाबारी से सीमा पर कुछ जगह आग भी लग गई है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी हैं। रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को गुलपुर सेक्टर में दोपहर बाद करीब 3:45 बजे पहले भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की। बाद में एकाएक रिहायशी क्षेत्रों में भारी मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इसी बीच, एक अग्रिम पोस्ट पर पाक गोलाबारी से एक सैनिक शहीद व दो अन्य जवान घायल हो गए। गोलाबारी के बीच घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गोले जब लोगों के घरों के आसपास गिरने लगे तो भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। सीमा पार कई जगहों से धुंआ उठता देखा गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कुछ समय के लिए गोलाबारी बंद की, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया।

पाकिस्तान एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। पिछले करीब चार दिन से उत्तरी कश्मीर में टंगडार के सामने गुलाम कश्मीर में नीलम व लीपा घाटी में पाकिस्तान ने अपने तोपखाने की दिशा बदलने के साथ गतिविधियां भी तेज की हैं। इससे पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान घुसपैठ का प्रयास करने के साथ भारी गोलाबारी कर सकता है।

पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तानी की ओर से साजिशन लगाई गई आग शनिवार को दूसरे दिन भी बुझ नहीं पाई। इस आग ने करीब तीन किलोमीटर के सीमांत क्षेत्र को अपने दायरे में ले रखा है। सेना के दमकल कर्मी और जवान आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गत शुक्रवार को सीमा पर आग लगा दी थी, ताकि बारूदी सुरंग नष्ट हो जाएं और आतंकियों को सुरक्षित घुसपैठ करवाई जा सके। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीलंका ने किया CAA का समर्थन, नागरिकता कानून को बताया भारत का आंतरिक मसला
Next: WhatsApp डार्क मोड अब iPhone पर भी

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.