Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • P.M नरेंद्र मोदी: ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
  • देश

P.M नरेंद्र मोदी: ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगल रात दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ उनके आवास पर रखा गया है। P.M नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भावुक दिख रहे मोदी ने स्वराज के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री शाम को स्वराज के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद आज सुबह लगभग नौ बजे सुषमा स्वराज के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वराज के परिजनों से भी बात की। इसके बाद ओम बिड़ला ने उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति नायडू ने भी स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। स्वराज के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई जा सकती है। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगल रात दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ उनके आवास पर रखा गया है। उनका पार्थिव शरीर अपराह्न तीन बजे लोदी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया जाएगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post navigation

Previous: BRITISH: सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है
Next: SUPREME COURT: में अयोध्या के राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई बुधवार दूसरे दिन शुरू की

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.