Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हुई, 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि
  • विदेश

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हुई, 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images

चीन (China) में घातक कोरोना वायरस (Corona Virus) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि रविवार को इससे 97 और लोगों की जान चली गई और 3,062 नए मामले सामने आए. उसने बताया कि शनिवार को जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 91 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए हैं. इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए. हीलोंगजियांग, जिआंगशी, हैनान और गान्सू में इससे एक-एक व्यक्ति की जान गई है. आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 908 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 40,171 मामलों की पुष्टि हुई है.

उसने बताया कि रविवार को 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 6,484 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,589 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है. वहीं कुल 3,281 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है. कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं. इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है, लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोना वायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी.

इसके अलावा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत की ओर से मदद की पेशकश की है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पत्र में, प्रधानमंत्री ने चीन में वायरस के प्रकोप को लेकर चीनी राष्ट्रपति और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि मोदी ने समस्या से निपटने के लिए चीन को मदद की पेशकश की है. साथ ही प्रकोप से लोगों की मौत पर शोक जताया. पीएम मोदी ने हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को निकालने में मदद देने के लिए शी के प्रति आभार भी जताया. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: UP Board: नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, अब परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे
Next: दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग के अंतिम आंकड़े देर से जारी करने का चुनाव आयोग ने किया बचाव, AAP के वीडियो को किया खारिज

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.