Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग के अंतिम आंकड़े देर से जारी करने का चुनाव आयोग ने किया बचाव, AAP के वीडियो को किया खारिज
  • दिल्ली
  • देश

दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग के अंतिम आंकड़े देर से जारी करने का चुनाव आयोग ने किया बचाव, AAP के वीडियो को किया खारिज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (24)

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के कई घंटों बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस करके मतदान से जुड़े आकड़े पेश किए

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के कई घंटों बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस करके मतदान से जुड़े आकड़े पेश किए. चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में देर शाम तक वोटिंग होती रही, जिसकी वजह से अंतिम आंकड़े जारी करने में समय लगा. चुनाव आयुक्त रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया. जोकि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा है जबकि 2015 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 5 फीसदी कम है. प्रेस कांफ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई.
दिल्ली चुनाव : वोटिंग वाले दिन पकड़ी थी 55 पेटी शराब, अरविंद केजरीवाल के मंत्री से हो सकती है पूछताछ

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने रविवार को कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़ों की घोषणा में कोई असामान्य देरी नहीं हुई है, निर्वाचन अधिकारी इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रात भर डेटा की जांच में जुटे थे. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था. सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़ों की घोषणा में देरी को लेकर राजनीतिक पार्टियों के एक वर्ग की ओर से व्यक्त की गईं शंकाओं को दूर करने की कोशिश की और कहा, “वे अटकलें नहीं लगाना चाहते थे, बल्कि सटीक आंकड़े देना चाहते थे.”उन्होंने कहा, “निर्वाचन अधिकारियों ने डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रात भर काम किया.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव : क्या कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का संकेत दे रही है?

सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत का आंकड़ा घोषित करने में देरी असामान्य नहीं है बल्कि ठीक समय से बता दिया है. उन्होंने कहा कि यह देरी या जल्दी का मामला नहीं है. जैसे ही मतदान प्रतिशत को अंतिम रूप दिया गया, इसे जनता के साथ साझा किया गया. इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी को “पूरी तरह चौंकाने वाला” करार देते हुए रविवार को सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग भाजपा कार्यालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा था.

वहीं मतदान के बाद कई घंटों तक जब चुनाव आयोग ने जब वोट प्रतिशत के सटीक आंकड़े पेश नहीं किए थे तो आम आदमी पार्टी ने इस पर सवाल उठाए थे. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मतदान समाप्त होने के घंटों बाद भी चुनाव आयोग अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा नहीं कर रहा है, जो “पूरी तरह चौंकाने वाली बात है.”
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पूरी तरह चौंकाने वाला… चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान खत्म होने के कई घंटे के बाद भी वे मतदान प्रतिशत के आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे हैं?” आयोग ने शनिवार रात अंतिम मतदान प्रतिशत 61.46 फीसदी बताया था. राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया था. इसके अलावा चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने आयोग से सवाल किया कि क्या उसे भाजपा कार्यालय से अभी तक अंतिम मतदान प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है.

Post navigation

Previous: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हुई, 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि
Next: राहुल गांधी बोले- BJP और RSS के DNA में आरक्षण खत्म करना, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.