Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP Board: नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, अब परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे
  • उत्तर प्रदेश

UP Board: नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, अब परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (23)

UP Board की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं. इस बार बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे. 

नई दिल्ली: 

यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2020 को खत्म होगी. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 20 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी. योगी सरकार ने इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए हैं. शिक्षा विभाग की ओर से कई सख्त कदम उठाए गए हैं. इस बार यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पचास फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे. मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय ने सभी जिलाधिकारियों और मण्डलायुक्तों को पत्र भेजकर नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए कड़े निर्देश दिए थे. 

सीतापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक ने एनडीटीवी को बताया, ”यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे. बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं.” इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 8354 केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछली बार से 195 कम हैं. नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की नियमित रूप से जांच की जाएगी. इसकी रिकार्डिंग कभी भी मांगी जा सकेगी.

UP: सीएम योगी ने कहा- बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लें खुफिया तंत्र की मदद

बता दें कि मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAA-NRC पर बोले ओवैसी- काग़ज़ नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे – मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है
Next: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हुई, 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.