Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Google Play Store से हटाए गए 24 ‘खतरनाक’ ऐप
  • गैजेट्स

Google Play Store से हटाए गए 24 ‘खतरनाक’ ऐप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
untitled-1_261

Google Play Store ने 24 ऐप्स को हटा दिया है। यह सभी ऐप्स मालवेयर से भरी हुई थी और कथित तौर पर डेटा इक्ट्ठा कर चीन के कुछ सर्वर में भेज रही थी। यह सभी ऐप्स एक ही मुख्य चाइनीज कंपनी से संबंध रखती थी, जो कई डेवलपर्स अकाउंट के जरिए इन ऐप्स को गूगल ऐप मार्केट में चला रही थी। इन ऐप्स पर सबसे पहले VPN Pro के कर्मचारियों ने गौर किया था। ये सभी ऐप्स यूज़र्स से एंड्रॉयड एंटीवायरस ऐप्स द्वारा मांगे जाने वाली पर्मीशन मांग रही थी।

VPN Pro के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Shenzhen HAWK नाम की एक चाइनीज़ कंपनी, जो TCL Corporation की सहायक कंपनी भी है, गूगल प्ले सटोर पर 24 ऐप्स चला रही है। इन सभी ऐप्स को 382 मिलियन (38 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप्स एंड्रॉयड यूज़र्स से कुछ बेहद खतरनाक पर्मीशन मांग रही थी और कुछ ऐप्स में तो मालवेयर आदि भी भरे हुए थे। Sophos का कहना है कि ये ऐप्स फोन में समस्यां के पता लगाने और उन्हें ठीक करने का ढ़ोंग करती थी और उसके बाद यूज़र्स से और समस्याओं का पता लगाने के लिए पैसें मांगती थी। इतना ही नहीं कई बार यूज़र्स को मालवेयर से भरी अन्य ऐप्स को इंस्टॉल करने के विकल्प भी देती थी।

Shenzhen HAWK के द्वारा जारी की गई इन ऐप्स में 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी मौसम की जानकारी देने वाली ऐप्स, 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी साउंड रिकॉर्डर ऐप, 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स हासिल कर चुकी फाइल मैनेजर ऐप्स, 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स ले चुकी सुपर क्लिनर ऐप और 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी वायरस क्लिनर 2019 ऐप शामिल हैं। आप इन सभी ऐप्स के नाम इस रिपोर्ट के आखिर में देख सकते हैं।

यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप शामिल है, तो हम आपको इन ऐप्स को फोन से तुरंत हटाने की सलाह देंगे। सभी ऐप्स के नाम इस प्रकार है।

  1. World Zoo
  2. Word Crossy!
  3. Soccer Pinball
  4. Dig it
  5. Laser Break
  6. Word Crush
  7. Music Roam
  8. File Manager
  9. Sound Recorder
  10. Joy Launcher
  11. Turbo Browser
  12. Weather Forecast
  13. Calendar Lite
  14. Candy Selfie Camera
  15. Private Browser
  16. Super Cleaner
  17. Super Battery
  18. Virus Cleaner 2019
  19. Hi Security 2019
  20. Hi VPN, Free VPN
  21. Hi VPN Pro
  22. Net Master
  23. Candy Gallery
  24. Puzzle Box

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vivo Y91C 2020 लॉन्च
Next: ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.