Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस
  • गैजेट्स

ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
zte-axon-10-pro-5g-6gb-128gb-smartphone-blue-1571993854628

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZTE Axon 10s Pro को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। अन्य खासियतों की बात करें तो ज़ेडीटीई के इस स्मार्टफोन में डुअल-मोड 5जी सपोर्ट, 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है।

डुअल-सिम ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 92 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसका इस्तेमाल फेसियल रिकग्निशन के लिए हो सकता है।

स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी या 12 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई स्लॉट नहीं है। यानी स्टोरेज बढ़ाना संभव नहीं होगा।

ZTE Axon 10s Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.2 × 73.4 × 7.9 मिलीमीटर है।

Post navigation

Previous: Google Play Store से हटाए गए 24 ‘खतरनाक’ ऐप
Next: रेनॉ डस्टर 1.3 टर्बो पेट्रोल से हटा पर्दा

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.