Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रेनॉ डस्टर 1.3 टर्बो पेट्रोल से हटा पर्दा
  • बिजनेस

रेनॉ डस्टर 1.3 टर्बो पेट्रोल से हटा पर्दा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
trthwr

रेनॉ इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में दो नए टर्बो इंजन पेश करके माहौल गर्मा दिया है. कंपनी ने 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल बाज़ार में लाने का ऐलान किया है जिन्हें इस मोटर शो में पेश किया गया है और कंपनी इस इंजन को आगामी सबकॉम्पैक्ट SUV एचबीसी में लगाएगी. इसके अलावा रेनॉ ने एक और सरप्राइज़ दिया है जब कंपनी ने भारतीय बाज़ार में रेनॉ डस्टर कॉम्पैक्ट SUV के साथ BS6 मानकों वाला पेट्रोल इंजन पेश करने का ऐलान किया. अच्छी बात ये है कि नए टर्बो इंजन कंपनी द्वारा डस्टर के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने के कुछ महीने बाद पेश किए गए हैं, ऐसे में जल्द ही बाज़ार में बिल्कुल नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने वाली रेनॉ डस्टर उपलब्ध होगी.

रेनॉ इंडिया द्वारा पेश किया नया 1.3-लीटर चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 153 bhp पावर और 250 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. पुराने 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के मुकाबले ये इंजन 48 bhp अधिक पावर जनरेट करता है, वहीं टॉर्क का 108 Nm बढ़ा है जो नई डस्टर के दमदार होने की पुष्टि करता है. कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल और वैकल्पिक तौर पर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध कराया है. कंपनी ने ये खुलासा भी किया कि 1.5-लीटर डीजल इंजन की तरह ही BS6 मानकों के हिसाब से 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को भी नहीं ढ़ाला जाएगा और कंपनी इसका उत्पादन बंद करेगी.

दमदार इंजन वाली नई रेनॉ डस्टर दिखने में फिलहाल बिक रही कार जैसी ही होगी जिसके अगले हिस्से में नई ग्रिल के साथ नए प्रोजैक्टर हैडलैंप्स और LED टेललैंप्स के अलावा दोनों ओर दमदार बंपर्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं. टर्बो पेट्रोल डस्टर के बंपर पर कलाकारी के साथ इसे 17-इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो कार का स्टाइल निखारते हैं. नई डस्टर के लॉन्च की कोई जानकारी कंपनी ने उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इसे 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा.

Post navigation

Previous: ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस
Next: मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.