Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल
  • बिजनेस

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-sgx-nifty6_730X365

मंगलवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है, सेंसेक्स में 424.92 अंकों की उछाल हुई है और सेंसेक्स 41404.54 के आंकड़ों पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी 128.20 अंक चढ़कर 12159.70 के आंकड़ों पर पहुंच गया है. सोमवार को बाजार में गिरावट का दौर रहा था. कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में निवेशकों की चिंता बढ़ने के बीच वाहन और धातु कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 162 अंक टूटकर बंद हुआ था.

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 162.23 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 40,979.62 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 40,798.98 अंक के निम्न स्तर को छुआ था. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 66.85 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़क कर 12,031.50 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में सबसे ज्यादा सात प्रतिशत की गिरावट आई. महिंद्रा का मुनाफा घटने के बाद यह गिरावट देखी गई थी. एमएंडएम का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 73 प्रतिशत गिर गया था.

इसके अलावा टाटा स्टील, ओएनजीसी, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी नीचे रहे. दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी आई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेनॉ डस्टर 1.3 टर्बो पेट्रोल से हटा पर्दा
Next: प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का आरोप

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.