Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा में इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सोमवार शाम से लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • क्राइम

नोएडा में इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सोमवार शाम से लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (25)fshmk

नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली तीन छात्राएं सोमवार शाम से लापता हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सोमवार को पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं लेकिन स्कूल से घर नहीं लौटी. इस संबंध में उनके परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं ये तीनों छात्राएं उन्हें दिखाई दे तो वे ग्रेटर नोएडा पुलिस को सूचित करें. छात्राओं के लापता होने से ग्रेटर नोएडा में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

गौरतलब है कि गौरतलब है कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में नौ साल की मासूम बच्ची की गिरने से मौत हो गई थी. परिवार वालों  का कहना है कि बच्ची खेलते हुए गायब हो गई थी. परिजन बच्ची को खोजते रहे थे पर वह नहीं मिली थी. बाद में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में बच्ची का शव मिला था. सूचना पर मौके पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस ने बच्ची को गटर के टैंक से निकाला था. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का आरोप
Next: दिल्ली में BJP पर भारी पड़ी AAP

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.