Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक दस वर्षीय बच्ची से रेप कर उसे जान से मार डाला गया, यह बच्ची सोमवार शाम से लापता चल रही थी
  • राज्य

एक दस वर्षीय बच्ची से रेप कर उसे जान से मार डाला गया, यह बच्ची सोमवार शाम से लापता चल रही थी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

उसके शव को क्षत-विक्षत हालत में कोटद्वार पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या व पोक्सो में मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के घर व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा कि पुलिस के साथ घूमने वाले युवक ही बच्ची को बहला-फुसला कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नेपाली हैं। S.P प्रदीप राय ने बताया स्थानीय बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि कक्षा 5 में पढ़ने वाली उनकी दस वर्षीय बेटी सोमवार शाम पांच बजे घर के पास ही एक दुकान में सामान लेने गई थी, लेकिन देर रात को भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि झूलाबस्ती निवासी अशोक पुत्र सूरत सिंह और प्रजापति नगर निवासी पदम पुत्र कालू सिंह बच्ची को खिलौना दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गये। इसके बाद उन्होंने नजदीक में रेलवे स्टेशन के अंदर बने गोदाम के पीछे झाड़ियों में बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बुधवार दोपहर में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे परिसर से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। S.P प्रदीप राय खुद मामले की विवेचना करेंगे। इसी दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि लापता हुई बच्ची सोमवार शाम को इन्हीं लोगों के साथ घूम रही थी। C.C.T.V से खुला सारा मामला, पुलिस की मानें तो पकड़े गये दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं और बच्ची के लापता होने के बाद से ही दोनों लगातार पुलिस पर बच्ची को ढूंढने दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने चकमा देने के लिए मंगलवार को दिन भर पुलिस के साथ बच्ची की खोज की।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: J&K में Article 370 समाप्त होने के बाद खास सतर्कता ताजमहल पर बरतने के निर्देश दिए गए, खतरे का अलर्ट जारी किया गया है
Next: कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कश्मीर कांग्रेस चीफ गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.