Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
  • देश

देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture563

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजादी के नारे लगाने वाले प्रदर्शकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश तो पहले ही आजाद है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) के तहत देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह अनुच्छेद हमें इस तरह की आजादी पर समुचित प्रतिबंध की भी याद दिलाता है. प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘हम आजकल कुछ जगहों पर ‘आजादी-आजादी’ के नारे सुन रहे हैं. किस से आजादी? लोग खुलकर सरकार की आलोचना करते हैं. वह किसी को चुन सकते हैं या किसी को नकार सकते हैं. उनमें से कुछ विश्वविद्यालयों का घेराव और पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जता चुके हैं. फिर किससे आजादी?’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘आपकी आजादी का आलम यह है कि आप अपने ही विश्वविद्यालय का घेराव करते हैं और पुलिस से भी लड़ते हैं. फिर आपको किससे आजादी चाहिए? इस सवाल पर बहस होनी चाहिए.’ बता दें, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

पिछले दिनों कानपुर के साकेतनगर स्थित मैदान में बुधवार को CAA के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा था, ‘अगर किसी ने प्रदर्शन के नाम पर आजादी के नारे लगाए, इसे देशद्रोह की तरह माना जाएगा और सरकार सख्‍त कार्रवाई करेगी. यह स्‍वीकार नहीं किया जा सकता. लोगों को भारत की मिट्टी से ही भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की भी लगातार खबरें आती रही हैं.

Post navigation

Previous: यूपी: BJP विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता बोलीं- चुनाव के दौरान होटल में लाकर रखा, 30 दिन तक किया मेरा रेप
Next: तीसरी शादी करने चला था युवक, मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पीट-पीटकर कर दिया जख्मी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.