Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तीसरी शादी करने चला था युवक, मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पीट-पीटकर कर दिया जख्मी
  • विदेश

तीसरी शादी करने चला था युवक, मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पीट-पीटकर कर दिया जख्मी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturerky

पाकिस्तान (Pakistan) के शहर कराची (Karachi) के उत्तरी निजामाबाद इलाके में एक दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने उस वक्त पीटा जब वह तीसरी शादी करने जा रहा था. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने विवाह स्थल पर जबरन घुसने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं दिखी. दोनों पक्षों को सुझाव दिया गया है कि वे इस तरह के सिविल मामलों को देखने वाली अदालत की शरण लें.

पुलिस ने कहा कि चूंकि दूल्हा घायल हुआ है और वह हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है, इसलिए उसे मेडिको लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया. दूल्हे ने मीडिया से कहा, ‘वह मेरी पहली बीवी हैं. मेरा रिश्ता उनसे खत्म हो चुका है. यह हाल ही में हुआ. अभी कुछ दिन पहले. मैं उन्हें कानूनी नोटिस भेजूंगा और मेरे वकील भी उनसे बात करेंगे.’

लेकिन पत्नी ने कहा कि उसके पति ने साल 2018 में छिपकर दूसरी शादी कर ली थी और अब उसी तरह से तीसरी करने जा रहा था, लेकिन रंगे हाथ पकड़ा गया. पाकिस्तान में मुस्लिम परिवार कानून अध्यादेश 1961 के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी से लिखित में अनुमति लेना जरूरी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
Next: छुपकर प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर करा दी जबरन शादी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.