Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में 10 लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली

गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में 10 लोग गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture98ikyo

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में ‘फेस्ट’ के दौरान छात्राओं के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करने और संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस की 11 से ज्यादा टीमें उपलब्ध तकनीकी ब्योरों का विश्लेषण कर रही हैं और एनसीआर में जगह-जगह तलाशी ले रही हैं. उन्होंने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभिन्न संदिग्धों की पहचान की गई है. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी. गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को आयोजित ‘रेविएरा’ फेस्ट में पुरुषों का एक समूह घुस आया और छात्राओं के साथ बदसलूकी की.

बता दें कि छेड़खानी के आरोप में में जो 10 लोग अरेस्ट हुए हैं, उनमें कुछ डीयू और दिल्ली एनसीआर की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के छात्र हैं. इनके पास अंदर जाने के लिए पास नहीं था, लेकिन इनको पता था कि गार्गी में फेस्ट है और अंदर जुबिन नौटियाल परफॉर्म करने वाला है. धीरे-धीरे गेट के बाहर भीड़ बढ़ती गई और फिर मेन गेट के बाहर जो केटरिंग वैन खड़ी थी उसमें धक्का देकर गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए.  

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर का दौरा करने वाले 30 से अधिक केंद्रीय मंत्रियों PMO को सौंपी अपनी रिपोर्ट
Next: मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ मामला दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.