Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने PM मोदी को भेजा न्योता, कहा- आज हमारे साथ मनाएं ‘वेलेंटाइन डे’
  • दिल्ली

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने PM मोदी को भेजा न्योता, कहा- आज हमारे साथ मनाएं ‘वेलेंटाइन डे’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
CaptureHTEWJHWEJ

शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को शुक्रवार को वहां आने और उनके साथ वेलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाने का न्योता दिया है. CAA और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले साल 15 दिसंबर से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पीएम मोदी के लिए ‘प्यार वाला एक गीत’ और एक ‘सरप्राइज गिफ्ट’ भी पेश करेंगे.

प्रदर्शन स्थल पर इस न्योते के पोस्टर लगाए गए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे प्रसारित किया गया है. इसमें लिखा है, ‘प्रधानमंत्री मोदी, कृपया शाहीन बाग आएं, अपना गिफ्ट ग्रहण करें और हमसे बात करें.’ शाहीन बाग में एक प्रदर्शनकारी तासीर अहमद ने कहा, ‘चाहें, प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आएं या कोई और, वे आ सकते हैं और हमसे बात करें. अगर वह हमें समझा देंगे कि जो भी हो रहा है वो संविधान के खिलाफ नहीं है तो हम अपना यह प्रदर्शन खत्म कर लेंगे

उन्होंने कहा कि सरकार के दावे के मुताबिक CAA नागरिकता देगा ना कि किसी की नागरिकता लेगा लेकिन कोई भी यह नहीं बता रहा कि यह देश के लिए मददगार कैसे होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान खान से मिलने से किया इनकार, जीतेगा तो सिद्धार्थ शुक्ला
Next: MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.