Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture6

Realme X50 Pro 5G को पहले कंपनी 24 फरवरी को MWC 2020 में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के रद्द होने के बाद रियलमी ने इस लॉन्च की योजना में बदलाव किए हैं। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण इवेंट होता है, जहां विश्व भर की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन को पेश करती है।

इस साल चीन में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई कंपनियों को खुद को इस इवेंट से बाहर कर लिया था, जिसके बाद इवेंट को आयोजित करने वाले संगठन GSMA ने MWC 2020 इवेंट को रद्द कर दिया। रियलमी एमडब्ल्यूसी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही थी। इस इवेंट में कंपनी अपना फ्लैगशिप 5जी फोन लॉन्च करने जा रही थी।

रियलमी ने अब अपने बयान में कहा है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को अभी भी 24 फरवरी को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब यह बार्सिलोना में रद्द हुए एमडब्ल्यूसी के बजाय ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक लाइव प्रसारण में इस फोन को लॉन्च करेगी।

अबी तक ऑनलाइन देखे गए टीज़र और लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा। कथित तौर पर इस फोन के मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट AnTuTu में इस फोन को बेंचमार्क टेस्ट में 574,985 का स्कोर मिला है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने PM मोदी को भेजा न्योता, कहा- आज हमारे साथ मनाएं ‘वेलेंटाइन डे’
Next: SC ने टेलीकॉम कंपनियों, सरकार को लगाई फटकार

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.