Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Samsung Galaxy S10 सीरीज हुई सस्ती
  • गैजेट्स

Samsung Galaxy S10 सीरीज हुई सस्ती

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture67IKED

कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने सैमसंग (Samsung) ने अपनी लोकप्रिय सीरीज गैलेक्सी एस10 (Samsung Galaxy S10) के सभी डिवाइसेज की कीमत में कटौती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज के गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और एस10 ई को पिछले साल बाजार में उतारा था। वहीं, ये सभी स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट पर नई कीमत के साथ उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं गैलेक्सी सीरीज के डिवाइसेज की नई कीमत के बारे में…

Samsung Galaxy S10 की कीमत में आई गिरावट

गैलेक्सी एस10 की कीमत में 16,100 रुपये की कमी आई है। अब ग्राहक इस फोन को 71,000 रुपये की बजाय 54,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला ही वेरिएंट ही मिलेगा।

Samsung Galaxy S10e की कीमत हुई कम

गैलेक्सी एस10 ई की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती हुई है। अब ग्राहक इस फोन को 55,900 रुपये की बजाय 47,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही मिलेगा।

Samsung Galaxy S10+ की कीमत में आई गिरावट

गैलेक्सी एस10 प्लस की कीमत में 17,100 रुपये की कटौती हुई है। अब ग्राहक इस फोन को 79,000 रुपये की बजाय 61,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, ग्राहकों को इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Samsung Galaxy S10 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टाकोर एक्सिनोस 9820 प्रोसेसर है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy S10 का कैमरा

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: Paytm ने व्यापारियों के लिए ऑल-इन-वन क्यूआर के साथ पेश किए कई प्रोडक्ट्स
Next: नया कानून लागू होने पर खत्म हो जाएगी भारत के 40 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.