Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Nokia 2.3 हुआ सस्ता, अब सिर्फ 7,199 रुपये में
  • गैजेट्स

Nokia 2.3 हुआ सस्ता, अब सिर्फ 7,199 रुपये में

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturerhreh

नोकिया ने पिछले साल दिसंबर में भारत में अपने Nokia 2.3 को लॉन्च किया था, वहीं अब महज दो महीने बाद कंपनी ने Nokia 2.3 की कीमत में कटौती कर दी है। Nokia 2.3 को अब एक हजार रुपये की कटौती के साथ 7,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी कीमत 8,199 रुपये थी।

Nokia 2.3 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है। वहीं इस फोन को एंड्रॉयड 10 का भी अपडेट मिलेगा।  Nokia 2.3 में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच भी मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Nokia 2.3 का कैमरा

नोकिया 2.3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ के लिए है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

Nokia 2.3 की बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन की बॉडी पॉलिमर की है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 5 वॉट का चार्जर मिलेगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गेमिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, वर्ष 2020 में ये 5 Horror Games होंगे रिलीज
Next: Huawei Nova 7i 48MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.