Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गेमिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, वर्ष 2020 में ये 5 Horror Games होंगे रिलीज
  • गैजेट्स

गेमिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, वर्ष 2020 में ये 5 Horror Games होंगे रिलीज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturejht

ऑनलाइन गेमिंग का शौक हम सभी को होता है। नए-नए गेम ट्राई करना और उन्हें जीतना हमें बेहद पसंद होता है। PUBG से लेकर Call of Duty तक कई ऐसे गेम्स हैं जो यूजर्स के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। आज गेम लवर्स के मुंह पर इन दोनों गेम्सा नाम आम हो गया है। लेकिन अगर आप इनसे अलग कोई और गेम ट्राई करने का सोच रहे हैं तो हम आपको वर्ष 2020 में रिलीज होने वाले 5 बेस्ट हॉरर गेम्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आ सकते हैं।

Dying Light 2: यह गेम Dying light का सिक्वल है। यह एक एक्शन-रोल प्लेइंग गेम है। इसे Dying Light के 15 साल बाद सेट किया गया है। इसमें प्लेयर्स को चढ़ना, स्लाइड करना, छलांग लगाना और तेज भागने जैसे टास्क करने होते हैं। इसमें प्लेयर्स को जॉम्बीज को हराना होता है।

Atomic Heart: यह एक एडवेंचर फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है। इस गेम का हीरो एक विशेष एजेंट पी-3 है। इसकी उद्यम 3826 पर असफल लैंडिंग होती है और उसे इस बात का पता लगाना होता है कि उसकी लैंडिंग गलत क्यों हुई है। इसमें कई सरप्राइज भी दिए गए हैं।

The Outlast Trials: यह 4 प्लेयर्स का सर्वाइवल हॉरर गेम है। इस गेम को मिस्ट्री कोल्ड वॉर एक्सपेरिमेंट में सेट किया गया है। इस गेम के बारे में ज्यादा जानाकरी तो नहीं मिली है। लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि प्लेयर्स को यहां काफी कुछ करना पड़ सकता है।

Once Upon A Time In Roswell: यह फर्स्ट-पर्सन साइकोलोजिकल हॉरर गेम है। यह 1947 में अमेरिका के रोसवेल के परिवारों के लापता होने की कहानी है। इसमें प्लेयर्स को घर का पता लगाना होता है। इसमें उन्हें भयानक फ्लैशबैक और अन्य शक्तिशाली संस्थाओं की जानकारी मिलेंगी। 80 के दशक में रोसवेल लोकप्रिय हो गया था जब लोगों ने दावा किया कि इस क्षेत्र में एक यूएफओ देखा गया था।

Resident Evil 3 Remake: जिल वेलेंटाइन रैम्बो सिटी में आखिरी बचा हुआ व्यक्ति है। यह यहां हुए अत्याचारों का गवाह है। जिन लोगों ने Resident Evil 2 खेला है उनके लिए यह काफी रोमांचक और दिलचस्प गम साबित होगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मार्च से पहले कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Next: Nokia 2.3 हुआ सस्ता, अब सिर्फ 7,199 रुपये में

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.