Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
  • दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture75i95

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की बंपर जीत से AAP कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीट हासिल कर AAP एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. 16 फरवरी को वह दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री  पद की शपथ लेने जा रहे हैं. रविवार दोपहर सवा 12 बजे वह शपथ लेंगे. केजरीवाल ने अपने शपथ कार्यक्रम में दिल्ली की जनता को आमंत्रित किया है. उनके साथ पिछली सरकार के सभी मंत्री भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए राजघाट चौक और दिल्ली गेट चौक से जेएलएन मार्ग होते हुए गुरुनानक देव चौक जाने वाले सभी कमर्शियल गाड़ियों और बसों की एंट्री रोक दी गई है. रविवार को चट्टा रेल होकर दिल्ली गेट चौक से नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट से डीबीजी मार्ग होते हुए पहाड़गंज चौक, रामचरण अग्रवाल चौक से बीएसजेड मार्ग होते हुए दिल्ली गेट चौक, डीडीयू मिंटो रोड से विवेकानंद मार्ग होते हुए कमला मार्केट और बाराखंबा टॉलस्टॉय, रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

सिविक सेंटर और उसके पीछे वाले इलाके में कार पार्किंग की जगह सुनिश्चित की गई है. ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सुंदरी रोड, पॉवर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग, राजघाट सर्विस रोड और समता स्थल क्षेत्र में बसों के पार्किंग की जगह तय की गई है. मीडिया की ओबी वैनों को रामलीला मैदान के पास जेएलएन मार्ग और कमला मार्केट के पास खड़ा किया जाएगा. बताते चलें कि शपथ ग्रह के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मंच पर 50 लोग मौजूद रहेंगे. उनके साथ टीचर, ड्राइवर, बस मार्शल, किसान और डॉक्टर रहेंगे. इस तरह केजरीवाल जनता के बीच संदेश देना चाहते हैं कि यह उनकी नहीं बल्कि आम आदमी की सरकार है.

Post navigation

Previous: पहले से और भी धांसू हुईं Bajaj Pulsar की ये बाइक्स, BS-6 इंजन देता है दमदार परफॉर्मेंस
Next: नीतीश कुमार ने जल भराव मामले में तीन अधिकारियों को किया निलंबित

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.