Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नीतीश कुमार ने जल भराव मामले में तीन अधिकारियों को किया निलंबित
  • राजनीति

नीतीश कुमार ने जल भराव मामले में तीन अधिकारियों को किया निलंबित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturejj

बिहार की राजधानी पटना में पिछले साल जलभराव अधिक वर्षा से नहीं, बल्कि अधिकारियों की लापरवाही से नाले जाम रहने के कारण हुआ था. यह बात एक जांच दल की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट आने के बाद नीतीश कुमार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इसमें बुडको के तत्कालनी एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी शामिल हैं. शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें अमरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा नगर निगम के दो अन्य अधिकारी शैलेश कुमार और वीरेंद्र कुमार तरुण शामिल हैं. जिस दल ने जांच की है, उसका नेतृत्व राज्य के विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह कर रहे थे और उसमें राज्य के वित आयुक्त एस सिधार्थ और ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत भी शामिल थे. जांच दल ने अपनी जांच में प्रशासनिक स्तर पर कई खामिया पाई थीं.

जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिन पंप हाउस से जल निकासी का काम होना था, वहां समय पर डीज़ल की आपूर्ति नहीं की गयी थी. इसके अलावा पंप सेट ख़राब थे और बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था नहीं थी, ना ही पर्याप्त संख्या में सफ़ाई कर्मचारी तैनात किए गए थे. इस जांच में पटना नगर निगम के कई अधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया था. वहीं बुडको के प्रबंध निदेशक भी जांच के दौरान कई सवालों के साफ-साफ जवाब नहीं दे पाए थे.

इस जांच रिपोर्ट की एक कॉपी पटना हाई कोर्ट में भी दी गई है, जहां जल भराव के कारणों और दोषियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में राज्य सरकार से पूछा गया हैं. हालांकि, बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. संघ का कहना है कि कार्रवाई से पहले निलंबित अधिकारियों को अपना पक्ष रखने का समुचित समय नहीं दिया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Next: इमोशन, रोमांस, एक्शन और थ्रिल का पैकेज है मलंग, जानें- कितने मिले स्टार्स

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.