Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीजेपी नेता ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीट न देने का लगाया आरोप
  • दिल्ली

बीजेपी नेता ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीट न देने का लगाया आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
vijendra-gupta-jpg_710x400xt

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के भी तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया था. बीजेपी के नेता विजेन्द्र गुप्ता इस समारोह में पहुंचे भी. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि समारोह में बुलाकर उन्हें बैठने तक के लिए सीट नहीं दी गई. वीआईपी गैलरी की पहली पंक्ति की सभी सीट पर विधायक और उनके परिवार वालों को बैठा दिया गया था.

रोहिणी से विधायक और बीजेपी नेता विजेन्द्र गुप्ता वीआईपी गैलरी में सीट न मिलने को लेकर नाराजगी जता रहे थे और मीडिया को बयान दे रहे थे. वह नाराज होकर दर्शक दीर्घा के सामने जाकर खड़े हो गए, तभी मटिया महल से AAP विधायक शोएब इकबाल मामले को भांपते हुए विजेन्द्र गुप्ता के पास पहुंच गए और उन्हें गले लगाया. इसके बाद उन्हें वीआईपी गैलरी में तीसरी पंक्ति में ले जाकर बिठाया. जैसे ही पहली पंक्ति में सीट का इंतजाम हुआ तो तुरंत विजेन्द्र गुप्ता को आगे की सीट पर बैठाया.

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ लेने के बाद तीसरे मंत्री के रूप में विधायक गोपाल राय शपथ लेने पहुंचे. पैर में तकलीफ होने के चलते किसी की मदद से वह शपथ लेने के लिए खड़े हुए.

यह खास लोगों ने मंच किया साझा
इस समारोह में पूरी दिल्ली से लोगों को बुलाया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में वे 50 लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने बीते पांच साल में दिल्ली को संवारा है. इनमें शिक्षक, डॉक्टर, बाइक एंबुलेंस राइडर, सफाई कर्मचारी, बस कंडक्टर, ऑटो ड्राइवर, आंगनबाड़ी कर्मचारी, बस मार्शल समेत अन्य लोग शामिल थे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री सारा अली खान ने बताया की ….
Next: लखनऊ में दिनदहाड़े दो हत्याओं से मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.