Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमित शाह बोले की पुलिस किसी की दुश्मन नहीं
  • दिल्ली

अमित शाह बोले की पुलिस किसी की दुश्मन नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (2)

दिल्ली पुलिस के 73 वें स्थापना दिवस के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि दिल्ली पुलिस की शुरुआत भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल ने की थी। मुझे यकीन है कि यह अभी भी पूरे संगठन को प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 35000 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिया है। हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है।

अमित शाह ने कहा कि इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हमें समझना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है। इसलिए केवल उसकी आलोचना या उपद्रवियों की तरह से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है,

उसके काम को भी समझना चाहिएउन्होंने कहा कि पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम बिना किसी धर्म और जाति देखकर नहीं करती है, जरूरत पर मदद करती है। वो किसी के दुश्मन नहीं है पुलिस शांति की दोस्त है, व्यवस्था की दोस्त है इसलिए सदैव उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में दिनदहाड़े दो हत्याओं से मचा हड़कंप
Next: केजरीवाल के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचा बीजेपी का कोई भी। …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.