Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Poco X2 की सेल आज एक बार फिर
  • गैजेट्स

Poco X2 की सेल आज एक बार फिर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturewrhi7

Poco X2 को कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया था और फोन एक बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्द हो चुका है। यदि आप इस फोन को पहली फ्लैश सेल में नहीं खरीद सके थे, तो आपको आज पोको एक्स2 को एक बार फिर खरीदने का मौका मिलेगा। पोको एक्स2 आज फ्लिपकार्ट के जरिए एक बार फिर बेचा जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यदि आप फोन खरीदने से पहले रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो आप यहां Poco X2 का रिव्यू हिंदी में पढ़ सकते हैं। पोको एक्स2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न है। पोको इस फोन में शामिल 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर के जरिए मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। यहां हम आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

पोको एक्स2 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Poco X2 के अन्य दो वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। Poco ने फोन को एटलांटिस ब्लू और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों के साथ लॉन्च किया है। पोको एक्स2 आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो Poco X2 को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘वोडाफोन’ के वकील मुकुल रोहतगी बोले- रातोंरात बकाया चुकाने के आदेश से कंपनी बंद करनी होगी
Next: Redmi 8A Dual की आज पहली सेल

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.