Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Realme X50 Pro 5G में होगा 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा
  • गैजेट्स

Realme X50 Pro 5G में होगा 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture64

Realme X50 Pro 5G को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है और हमें अब लॉन्च से पहले इस फोन के कुछ और टीज़र देखने को मिले हैं। फोन में 90Hz एमोलेड डिस्प्ले, 20x हाइब्रिड ज़ूम के साथ क्वाड रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा करने के बाद, अब रियलमी ने घोषणा की है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी 32-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया है कि इसका आगामी 5जी फ्लैगशिप फोन दो रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा

रियलमी के आधिकारिक Weibo अकाउंट ने एक पोस्ट में बताया है कि Realme X50 Pro 5G 32-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा। सेटअप का मेन कैमरा 32-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा और यह 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आएगा। इसमें कंपनी द्वारा नाम दिया गया “यूआईएस मैक्स सुपर वीडियो स्टेबिलाइजेशन” फीचर दिया जाएगा। नाम से पता चलता है कि यह फीचर स्थिर वीडियो और ब्लर-फ़्री तस्वीरें लेने में मदद करेगा। दूसरे सेल्फी कैमरे के रिज़ॉल्यूशन की फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि यह पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के लिए डेप्थ सेंसर के साथ आएगा।

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी का डुअल फ्रंट कैमरा पिल के आकार के होल-पंच के अंगर सेट होगा, जो कि टीज़र तस्वीर में साफ दिख रहा है। दूसरी तरफ, Realme की आधिकारिक इवेंट साइट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी का आगामी फोन रस्ट रेड और मॉस ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा। पिछले टीज़र में हम रस्ट रेड वेरिएंट को देख चुके हैं। Realme X50 Pro 5G के बैक कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा, जो 20x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करेगा। रियलमी अपने इस फ्लैगशिप फोन को 24 फरवरी को लॉन्च करने वाली है।

Post navigation

Previous: ‘NZ एकमात्र ऐसी टीम जिसके साथ हम नंबर-1 साझा करने के लिए तैयार’
Next: रेलवे ने आज ही दिन शुरू की थी कंप्यूटर से टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.