Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का दिया निमंत्रण, PM मोदी बोले- विचार करेंगे
  • राजनीति

राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का दिया निमंत्रण, PM मोदी बोले- विचार करेंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturei78io76io

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के अध्यक्ष प्रबंध महंत नृत्य गोपाल दास समेत ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आने का निमंत्रण दिया. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हाल ही में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक बुधवार को हुई थी. ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय तथा कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि भी बैठक में उपस्थित थे. मुलाकात के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री को अयोध्या आने (भूमिपूजन के लिए) का निमंत्रण दिया.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनको बताया कि वह इस पर विचार करेंगे. ट्रस्ट द्वारा भूमिपूजन की तारीख अभी तय किया जाना बाकी है लेकिन इसके अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है. बाद में राय ने बताया कि न्यासी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी. इस बीच, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि रामनवमी के मौके पर 25 मार्च से 8 अप्रैल तक ‘रामोत्सव’ मनाया जाएगा. इस उत्सव के दौरान विहिप कार्यकर्ता देशभर के 2.75 लाख गांवों में पहुंचेंगे जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान दिया था.

न्यास की दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में महंत नृत्य गोपालदास को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का ‘‘अध्यक्ष प्रबंध”, विहिप के चंपत राय को महासचिव एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का चेयरमैन बनाया गया है. स्वामी गोविंददेव गिरि जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में न्यास का बैंक खाता खोलने का निर्णय किया गया है. राम जन्मभूमि, बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के पिछले साल 9 नवंबर को दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस 15 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया था

फैसले में विवादास्पद स्थल पर मंदिर के निर्माण की अनुमति दी गई थी. बहुत से हिंदुओं का मानना है कि इसी स्थल पर भगवान राम का जन्म हुआ था. ट्रस्ट के गठन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में की थी.

 

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy A71 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च
Next: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों के परिजनों को उनसे आखिरी बार मिलने के लिए लिखी चिट्ठी

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.