Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों के परिजनों को उनसे आखिरी बार मिलने के लिए लिखी चिट्ठी
  • दिल्ली

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों के परिजनों को उनसे आखिरी बार मिलने के लिए लिखी चिट्ठी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturereerrr

निर्भया गैंगरेप मामले में हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का नया डेथ वारंट जारी किया था. नए डेथ वारंट के अनुसार, सभी दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है. सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी. दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी. दोषियों के वकीलों ने कानूनी दांवपेंच लगाकर इन्हें रद्द करवा दिया था. फिलहाल नए डेथ वारंट को लेकर संशय बरकरार है क्योंकि दोषियों में से एक के पास अब भी कानूनी विकल्प बचे हुए हैं. दूसरी ओर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) प्रशासन फांसी की तैयारी से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर रहा है.

जेल प्रशासन ने निर्भया के दोषियों के परिवारों को उनसे मिलने के लिए चिट्ठी लिखी है. जेल मैनुअल के हिसाब से फांसी लगने के 14 दिन पहले दोषियों से मिलने के लिए चिट्ठी लिखी जाती है. मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को बताया गया कि वह 1 फरवरी वाले डेथ वारंट से पहले ही अपने परिजनों से मिल चुके हैं. अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा से अब पूछा गया है कि वह अपने परिजनों से कब मिलना चाहते हैं.

फांसी की तारीख को नजदीक आता देख तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों की भूख-प्यास उड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, चारों को अलग-अलग सेल में रखा गया है. वह एक समय खाना खा रहे हैं. सेल में वह अक्सर रोते हुए देखे जाते हैं. हाल ही में विनय शर्मा ने फांसी की सजा से बचने के लिए दीवार पर अपना सिर दे मारा था. उसकी कोशिश थी कि खुद को मानसिक तौर पर बीमार दिखाकर वह फांसी की सजा से बच जाएगा. जेल में ही उसका इलाज किया गया. चारों की सख्त निगरानी की जा रही है. मौत की सजा पाने वाले दोषियों में से एक पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सलाहकार रवि काजी से मिलने से इंकार कर दिया. वह पवन गुप्ता ही है, जिसके पास अभी तक सारे कानूनी विकल्प बचे हुए हैं.

 

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का दिया निमंत्रण, PM मोदी बोले- विचार करेंगे
Next: मिलेनिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं होंगे शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.