Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर बुलाई बैठक
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर बुलाई बैठक

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
hmamitshah-1581770472

बता दे बीते तीन दिन से दिल्‍ली में हो रही हिंसा को रोकने में दिल्‍ली पुलिस नाकाम रही है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इसकी कमान संभालते हुए राजधानी में शांति बनाने को बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अमित शाह ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली के एलजी अनिल बैजल समेत कई बड़े अधिकारियों को बुलाया है। इसके साथ ही दिल्‍ली में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित दिल्‍ली में सबसे ज्‍यादा हिंसा उत्तरी-पूर्वी में हो रही है, जिसको देखते हुए गृह मंत्रालय ने 35 पैरामिलिट्री फोर्स को यहां पर लगा दिया है।

पैरामिलिट्री फोर्स दिल्‍ली की स्‍पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और दिल्‍ली पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। बताया जा रहा है कि अब जो भी लोग हिंसा करने के सड़क पर उतरेंगे उनके कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और कड़ा एक्‍शन लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इससे पहले दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्‍ली पुलिस की संख्‍या काफी कम है। इसी के साथ दिल्‍ली पुलिस को ऊपर से एक्‍शन लेने का कोई ऑर्डर नहीं है। दिल्‍ली पुलिस को दंगा करने वालों पर लाठीचार्ज और हवा में फायरिंग करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी हिंसा की खबर सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हिंसा में मरने वालों की संख्या सात हो गई है उपद्रवियों ने दो गाड़ियों को आग लगा दी और पथराव किया। इसके अलावा ब्रह्मपुरी इलाके में भी हिंसा और पथराव की खबरे हैं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश हुआ एक बार फिर शर्मसार …..
Next: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर दिया बयान। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.