Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Donald-Trump_-1-770x433

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे के दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में रहे. आज दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार सुबह राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले दोनों नेताओं का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां मेलानिया के साथ एक पेड़ भी लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट की विजिटर बुक पर संदेश भी लिखा. डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा की अमेरिकी लोग एक संप्रभु और शानदार भारत की कल्पना करते हैं, जो कि महान महात्मा गांधी के जीवन का मिशन था.

ये एक शानदार गर्व की बात है बता दें कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद में थे और यहां पर उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया था. साबरमती आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी. इसके अलावा दोनों ने यहां पर चरखा भी चलाया था, इसके अलावा आश्रम का दौरा किया था.सोमवार को जब डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचे तो उन्होंने वहां विजिटर बुक में संदेश लिखा था. लेकिन उनके संदेश पर विवाद हुआ. साबरमती आश्रम पर लिखे गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी, लेकिन महात्मा गांधी को लेकर कुछ नहीं लिखा.

इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे हालांकि, बाद में मोटेरा स्टेडियम में अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश की बात की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने यहां डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया. अमेरिकी राष्ट्रपति को यहां गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दोषियों को फांसी की सजा अलग-अलग दिए जाने की मांग सुनवाई आज। …..
Next: हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशन किये गए बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.