Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (11)

बतादे की राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें ताजा खबर मिलने तक 25 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों में 11 महिलाएं, 10 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारात कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। कुल 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का कारण बस का गियर फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी यह हादसा बूंदी में मेज नदी पर बनी पुलिया पर हुआ है। पुलिया पर सुरक्षा दीवार नहीं है और इस वक्‍त नदी में पानी का वेग तेज है। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी।

नदी पर बनी पुलिया पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस नदी में जा गिरी। जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया मौके पर अधिकारी और बचाव दल पहुंच गए हैं और लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है। मृतक किस परिवार के हैं, इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘बूंदी में हुए हादसे के बारे में जान मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने की अमित शाह के इस्तीफे की मांग। ….
Next: तमिल एक्ट्रेस रेखा ने किया कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.