Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोनिया गांधी ने की अमित शाह के इस्तीफे की मांग। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सोनिया गांधी ने की अमित शाह के इस्तीफे की मांग। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

दिल्‍ली हिंसा पर कांग्रेस ने केंद्र और दिल्‍ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनपर जिम्‍मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्‍ली में हुए दंगों को एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्‍होंने दिल्‍ली में हो रही हिंसा और जानमाल के नुकसान पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का इस्‍तीफे की मांग करते हुए केंद्र और दिल्‍ली सरकार से 5 सवाल पूछे सोनिया गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा यह एक सोचा-समझा पड्यंत्र था।

दिल्‍ली चुनावों के समय में भी बीजेपी के नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए और डर व नफरत का माहौल बनाया। कपिल मिश्रा का नाम लिए बिना उन्‍होंने कहा कि बीजेपी नेता के द्वारा पिछले इतवार को बयान दिया गया था, जिसमें उन्‍होंने दिल्‍ली पुलिस को 3 दिन का अल्‍टीमेटम दिया था। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि पिछले 72 घंटों में केंद्र और दिल्‍ली सरकार द्वारा जानबुझकर कार्रवाई नहीं की गई।

सोनिया ने कहा कांग्रेस कार्यसमिति का मानना है कि केंद्र सरकार खासतौर पर गृह मंत्री इसके लिए जिम्‍मेदार है। गृह मंत्री को अपना इस्‍तीफा देना चाहिए।

1-पिछली इतवार से देश के पीएम कहां थे और क्‍या कर रहे थे
2-दिल्‍ली के सीएम कहां थे और क्‍या कर रहे थे
3-दिल्‍ली चुनाव के बाद से इंजेलिजेंस ने क्‍या जानकारी दी और क्‍या काम हुआ
4-दंगे वालों इलाकों में कितनी पुलिस लगाई गई
5-दिल्‍ली में हालात बेकाबू हो गए थे तो सेंट्रल और पैरामिलिट्री फोर्स क्‍यों नहीं बुलाया गया

Post navigation

Previous: बालाकोट एयरस्ट्राइक को आज हुआ एक साल पूरा
Next: राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.